Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Virat Kohli Stats: आधुनिक क्रिकेट लीजेंड के सभी रिकॉर्ड

जब भी आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की बात होती है, तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आक्रामक बल्लेबाज़ी, जबरदस्त फिटनेस और हर मैच में जीत की भूख - यही कोहली को दूसरों से अलग बनाता है। सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि उनके आंकड़े  भी इस बात का सबूत हैं कि वह इस पीढ़ी के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

चाहे 2011 के वनडे विश्व कप के फाइनल में खेली गई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी हो, या 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में खेली गई शानदार मैच जिताऊ पारी-विराट कोहली ने कई यादगार पारियां खेली हैं।

इस लेख में हम विराट कोहली के टेस्ट, वनडे और टी20 आंकड़ों के साथ-साथ उनके करियर के उतार-चढ़ाव, रिकॉर्ड्स और प्रभाव को विस्तार से समझेंगे।

Virat Kohli India cricket team
Image Credit: lensbug.chandru / Wikimedia Commons / CC BY 2.0

विराट कोहली का संक्षिप्त परिचय

  • पूरा नाम: विराट कोहली
  • जन्म: 5 नवंबर 1988, दिल्ली
  • भूमिका: दाएं हाथ के बल्लेबाज़
  • अंतरराष्ट्रीय डेब्यू: 2008 (वनडे)
  • आईपीएल टीम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था और उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर साबित किया।

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 40 जीत दर्ज की हैं इसके अलावाकप्तान के रूप में सभी प्रारूपों में उनका बल्लेबाज़ी औसत भी बेहद शानदार रहा है उन्होंने आईपीएल में 2013 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी की और 2016 में टीम को फाइनल तक पहुंचायालेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हो सके। कोहली ने रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल 2025 का खिताब जीता।

विराट कोहली के कप्तानी आँकड़े

प्रारूप खेले गए मैच जीते हारे ड्रॉ / टाई / नो रिज़ल्ट जीत प्रतिशत कप्तान के रूप में औसत
टेस्ट 68 40 17 11 58.82% 54.80
वनडे 95 65 27 3 68.42% 72.65
T20I 50 30 16 4 60.00% 49.63
IPL 143 66 70 7 46.15% 42.07

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट को किसी भी बल्लेबाज़ की असली परीक्षा माना जाता है। विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में खुद को एक भरोसेमंद और क्लासिक बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित किया है। विराट कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है

टेस्ट करियर स्टैट्स (लगभग):

  • मैच: 110+
  • रन: 8800+
  • औसत: ~49
  • शतक: 29
  • अर्धशतक: 30+
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 254*

Test Batting & Fielding

Category                                            Statistics                    
Matches (Mat)123
Innings (Inns)210
Not Outs (NO)13
Runs9230
Highest Score (HS)254*
Average (Ave)46.85
Balls Faced (BF)16608
Strike Rate (SR)55.57
Hundreds (100s)30
Fifties (50s)31
Fours (4s)1027
Sixes (6s)30
Catches (Ct)121
Run Outs (RO)5

Test Bowling

Category                                            Statistics                       
Matches (Mat)123
Innings (Inns)11
Balls Bowled175
Runs Conceded84
Wickets (Wkts)0
Best Bowling (BBI)-
Average (Ave)-
Economy (Econ)2.88
Strike Rate (SR)-
विश्लेषण:

2016 से 2019 तक विराट कोहली का टेस्ट फॉर्म चरम पर था। विदेशी पिचों पर शतक लगाना हो या मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालना - उन्होंने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया। उनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नई ऊँचाइयाँ छुईं।

You May Also Like This👇

Joe Root के टेस्ट, ODI और T20 आंकड़े, शतक, एशेज रिकॉर्ड, करियर की बड़ी पारियां, मौजूदा फॉर्म और Sachin Tendulkar से तुलना , तो हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ें

अगर आप ODI, Test, T20 और IPL में धोनी के कुल रन जानना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ें

विराट कोहली के वनडे (ODI) आंकड़े

वनडे क्रिकेट विराट कोहली का सबसे मजबूत फॉर्मेट माना जाता है। रन चेज़ में उनका रिकॉर्ड लगभग अद्भुत है।

विराट कोहली अभी एकदिवसीय क्रिकेट खेल रहे है। उनके फॉर्म को देखते हुवे ये कह सकते है की वो वनडे विश्व कप 2027 खेल सकते है

वनडे करियर स्टैट्स (लगभग):

  • मैच: 290+
  • रन: 13500+
  • औसत: ~58
  • शतक: 50+
  • अर्धशतक: 70+
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 183

ODI – Batting & Fielding

Category                                                Statistics                
Matches (Mat)308
Innings (Inns)296
Not Outs (NO)47
Runs14557
Highest Score (HS)183
Average (Ave)58.46
Balls Faced (BF)15543
Strike Rate (SR)93.65
Hundreds (100s)53
Fifties (50s)76
Fours (4s)1356
Sixes (6s)164
Catches (Ct)167
Run Outs (RO)18

ODI – Bowling

Category                                                Statistics                  
Matches (Mat)308
Innings (Inns)50
Balls Bowled662
Runs Conceded680
Wickets (Wkts)5
Best Bowling (BBI/BBM)1/13
Average (Ave)136.00
Economy (Econ)6.16
Strike Rate (SR)132.4
क्यों वनडे में कोहली खास हैं?
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए असाधारण प्रदर्शन
  • दबाव में शांत दिमाग
  • स्ट्राइक रोटेशन में महारत

कई क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का औसत उन्हें सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स जैसी महान हस्तियों की कतार में खड़ा करता है।

विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

टी20 क्रिकेट में जहां तेजी सबसे अहम होती है, वहां विराट कोहली ने स्थिरता और क्लास का बेहतरीन संतुलन दिखाया है।

टी20I करियर स्टैट्स (लगभग):

  • मैच: 115+
  • रन: 4000+
  • औसत: ~52
  • स्ट्राइक रेट: 138+
  • अर्धशतक: 35+
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 122*

T20I – Batting & Fielding

Category                                        Statistics                
Matches (Mat)125
Innings (Inns)117
Not Outs (NO)31
Runs4188
Highest Score (HS)122*
Average (Ave)48.69
Balls Faced (BF)3056
Strike Rate (SR)137.04
Hundreds (100s)1
Fifties (50s)38
Fours (4s)369
Sixes (6s)124
Catches (Ct)54
Run Outs (RO)08

T20I Career Statistics: Bowling

Category                                                    Statistics                
Matches (Mat)125
Innings (Inns)13
Balls Bowled152
Runs Conceded204
Wickets (Wkts)4
Best Bowling Innings (BBI)1/13
Best Bowling Match (BBM)1/13
Average (Ave)51.00
Economy (Econ)8.05
Strike Rate (SR)38.00
4 Wickets (4w)0
5 Wickets (5w)0
10 Wickets (10w)0

खास बात:

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का प्रदर्शन उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनाता है। बड़े मुकाबलों में उनका शांत स्वभाव टीम इंडिया के लिए हमेशा फायदेमंद रहा है। T20I cricket में विराट कोहली का औसत और स्ट्राइक रेट उन्हें भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शामिल करता है।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में 59 गेंदों पर 76 रनों की बेहद अहम पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल थे। कोहली की यह पारी भारत की जीत में बड़ा योगदान थी। यह भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर था और इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You May Also Like This👇

MS Dhoni IPL Total Runs – Year-Wise Records, Stats और उपलब्धियाँ

आईपीएल में विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं और एक ही टीम (RCB) के साथ पूरा करियर बिताना उन्हें खास बनाता है। कोहली ने रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल 2025 में पहला आईपीएल खिताब हासिल किया।

आईपीएल आंकड़े (लगभग):

  • मैच: 250+
  • रन: 7600+
  • औसत: ~38
  • शतक: 8
  • अर्धशतक: 50+
  • सर्वश्रेष्ठ सीजन: 2016 (973 रन)

IPL – Batting & Fielding

Category                                        Statistics                
Matches (Mat)214
Innings (Inns)211
Not Outs (NO)12
Runs7098
Highest Score (HS)122*
Average (Ave)41.0
Balls Faced (BF)4700
Strike Rate (SR)150.8
Hundreds (100s)5
Fifties (50s)40
Fours (4s)720
Sixes (6s)230
Catches (Ct)120
Run Outs (RO)19

IPL – Bowling

Category                                            Statistics                
Matches (Mat)214
Innings (Inns)18
Balls Bowled210
Runs Conceded180
Wickets (Wkts)3
Best Bowling Innings (BBI)1/12
Best Bowling Match (BBM)1/12
Average (Ave)60.0
Economy (Econ)5.14
Strike Rate (SR)70
4 Wickets (4w)0
5 Wickets (5w)0
10 Wickets (10w)0

2016 का सीजन आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे यादगार व्यक्तिगत प्रदर्शन माना जाता है।

 विराट कोहली के कुछ बड़े रिकॉर्ड

  • सबसे तेज़ 8000, 9000, 10000 और 12000 वनडे रन
  • वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों में शामिल
  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
  • भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक

ये रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उनके निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण हैं।

विराट कोहली ने भारत के लिए अपने सीनियर करियर में चार आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। इन टूर्नामेंटों का विवरण इस प्रकार है:
आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप (ICC Men's ODI World Cup): 2011 में, जब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था, तब विराट कोहली टीम का हिस्सा थे।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy): 2013 और 2025 में भारत ने यह खिताब जीता और कोहली दोनों बार टीम के सदस्य थे।
  • आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (ICC Men's T20 World Cup)2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब जीता और कोहली ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके अलावा, उन्होंने कप्तान के रूप में 2008 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब भी जीता था। बतौर कप्तान, उन्होंने भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुँचाया था, लेकिन सीनियर टीम के कप्तान के तौर पर वह कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए

करियर का कठिन दौर और जबरदस्त वापसी

2020 से 2022 के बीच विराट कोहली का फॉर्म गिरा और लगभग तीन साल तक कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं आया। इस दौरान आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

2022 के बाद कोहली की वापसी ने यह साबित कर दिया कि क्लास हमेशा स्थायी होती है। यह दौर युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा सबक है कि धैर्य और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

विराट कोहली की फिटनेस और मानसिकता

विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि फिटनेस आइकन भी हैं। उनकी डाइट, ट्रेनिंग और अनुशासन ने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस कल्चर को पूरी तरह बदल दिया।

उनकी मानसिक मजबूती ही उन्हें दबाव के क्षणों में भी अलग बनाती है।

क्या विराट कोहली सर्वकालिक महान हैं?

इस सवाल पर बहस हो सकती है, लेकिन आंकड़े और प्रभाव यह जरूर बताते हैं कि विराट कोहली इस युग के सबसे महान बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि टीम इंडिया की सोच और खेलने के तरीके को भी बदला।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक हैं, जबकि विराट कोहली अब तक 53 शतक लगा चुके हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

विराट कोहली के आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं हैं, बल्कि मेहनत, जुनून और निरंतरता की कहानी बताते हैं। चाहे टेस्ट हो, वनडे या टी20 - हर फॉर्मेट में उन्होंने खुद को साबित किया है।

आने वाले वर्षों में भले ही नए खिलाड़ी उभरें, लेकिन विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

अगर आप महिला प्रीमियर लीग (WPL), IPL, ODI, Test और T20 क्रिकेट से जुड़े सभी खिलाड़ियों के आंकड़े, रिकॉर्ड्स और मैच विश्लेषण एक ही जगह पढ़ना चाहते हैं, तो हमारा Cricket Stats Hub Page ज़रूर देखें👇

All Player Stats & Match Analysis

(FAQs)

विराट कोहली ने कितने टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की?

विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें भारत ने 40 मैच जीते।

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान क्यों माने जाते हैं?

जीत के मामले में विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में भारत 2016 से 2021 तक ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 रहा।

क्या विराट कोहली ने RCB के साथ IPL खिताब जीता है?

हाँ, विराट कोहली ने RCB के साथ आईपीएल 2025 में पहला आईपीएल खिताब हासिल किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ